{"_id":"6af53dba6b8c91cff40f0853","slug":"akhilesh-yadav-claims-minister-rajbhar-sent-a-list-of-36-seats-for-ticket-allocation-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का दावा: मंत्री राजभर ने टिकट के लिए 36 सीटों की सूची भेजी, बोले- यूपी में बदलाव के लिए जनता तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का दावा: मंत्री राजभर ने टिकट के लिए 36 सीटों की सूची भेजी, बोले- यूपी में बदलाव के लिए जनता तैयार
Thu, 12 Nov 2026 09:46 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:46 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्री राजभर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजभर ने उन्हें 36 सीटों की सूची भेजी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजभर ने अपने एक आदमी से उन्हें 36 सीटों की सूची भेजी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर वो चाहें तो वो सूची सार्वजनिक भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर और व्यापारी बदलाव चाहते हैं और सरकार में बैठे लोगों को इसका एहसास हो गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव का ये बयान उस समय आया जब देखा जा रहा है कि योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री बनने के बाद से लगभग हर दिन राजभर अखिलेश यादव को लेकर सख्त बयानबाजी करते हैं और उन्हें एक्स पर राजनीति करने वाला नेता बताते हैं। राजभर कहते रहे हैं कि अखिलेश यादव एसी में बैठकर राजनीति करते हैं और उन्हें जमीनी हकीकत की कुछ भी जानकारी नहीं है। राजभर के अखिलेश यादव और सपा पर तीखे हमले करने वाले बयान अक्सर आते रहते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का ये बयान कि राजभर ने उनके पास टिकट के लिए 36 सीटों की सूची भेजी है चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का सपा प्रमुख पर तंज, बोले- उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते अखिलेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव में एक साथ दिखेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर, दलित-मुस्लिम वोट पर होगा फोकस; 150 सीटों पर लड़ने की चर्चा
चुनाव में मुकाबला अब 80 बनाम 20 का नहीं, बल्कि 95 बनाम 5 का
अखिलेश यादव बुधवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला अब 80 बनाम 20 का नहीं, बल्कि 95 बनाम 5 का होगा। भाजपा पीडीए से घबराई हुई है। प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर और व्यापारी बदलाव चाहते हैं। सभी ने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत करने और मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने की अपील की। रामलला के दर्शन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह अयोध्या जरूर जाएंगे। पहले दर्शन करेंगे और फिर आशीर्वाद लेंगे।
17500 करोड़ के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप: सपा अध्यक्ष ने यूपीडा के 17,500 करोड़ रुपये के टेंडर में बंदरबांट का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को बदहाल बताते हुए 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने और युवाओं से रोजगार छीनने का दावा किया।