फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Survey with a drone near Greater Noida.

ग्रेटर नोएडा: ड्रोन के जरिए सर्वे प्रक्रिया को पूर्ण करने पर योगी सरकार का फोकस, छह महीने में पूरा होगा काम

Sat, 25 Nov 2023 04:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एरियल ड्रोन सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है। कई चरणों में प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। पहले चरण में यीडा के 7 जोन में आने वाले गांवों का ड्रोन एरियल सर्वे होगा।

विज्ञापन
Survey with a drone near Greater Noida.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट समेत तमाम परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए तेज गति से कार्य चल रहा है। अब ग्रेटर नोएडा के तमाम क्षेत्रों में वृहद एरियल ड्रोन सर्वे की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार किया गया था और इसी के एक प्रमुख चरण के तौर पर ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी हो गई है।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कुल 7 जोन्स का चिन्हांकन किया है जिनमें आने वाले विभिन्न गांवों का एरियल सर्वे करने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि कई चरणों में इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा तथा पहले चरण में मुख्यतः 15 गांवों में ड्रोन सर्वे को अंजाम दिया जाएगा। वहीं, ड्रोन सर्वे की इस सारी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 6 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। इस क्रम में ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए कॉन्ट्रैक्टर एजेंसी का निर्धारण किया जाएगा तथा कार्यों की पूर्ति के लिए बाकायदा जनशक्ति आबद्ध की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा सत्र : सदन में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे नेता, 66 साल बाद नए नियमों से संचालित होगा सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक्सक्लूसिव: ओम प्रकाश राजभर बोले- मेरे पास रजिस्टर नंबर आठ नहीं है, आखिर क्या है इस बात का मतलब?


ड्रोन सर्वे के जरिए मैपिंग व चिह्नांकन की प्रक्रिया में मिलेगी मदद
इस ड्रोन सर्वे के जरिए यीडा के अंतर्गत आने वाले जोन 5 व 6, जोन 7, जोन 9, जोन 3 जोन 8 व जोन 4 के गांवों में ड्रोन सर्वे को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह ड्रोन सर्वे कई मामलों में विशिष्ट होगा और इसके जरिए गांवों की अवसंरचना व भौगोलिक परिस्थितियों की मैपिंग तथा चिह्नांकन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इस कार्य का निरीक्षण यीडा के सीइओ द्वारा स्वयं किया जाएगा। सर्वे को पूर्ण करने के लिए जिन कॉन्ट्रैक्टर एजेंसियों को कार्य आवंटित किया जाएगा, उन्हें निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के जनशक्ति आबद्ध करने का भी अधिकार होगा। सर्वे को पूर्ण करने के लिए एजेंसी द्वारा कैंप्स का गठन किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार इंजीनियर्स व टेक्निकल स्टाफ को भी आबद्ध किया जाएगा।

सेक्टर 18 में वॉटर सप्लाई व सेक्टर 29 में अंडरग्राउंड रिजरवॉयर बनाने की तैयारी
यीडा द्वारा सर्वे प्रक्रिया को अंजाम देने के साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। इनमें सेक्टर 18 में पॉकेट 6डी में रोड ड्रेन, सीवर व वॉटर सप्लाई प्रक्रिया को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, सेक्टर 29 में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड वॉटर रिजरवॉयर बनाने की भी तैयारी है। इसके अतिरिक्त, धोरऊ में गौशाला में भूसा व खल-चोकर स्टोर करने के लिए अतिरिक्त शेड व कनेक्टिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है। यीडा रीजन में फिनटेक हब बनाने के लिए एक वृहद डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी कंपाइल की जाएगी जिसको पूर्ण करने के लिए कंसल्टेंट्स को आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed