फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   survey start for feeder services of metro

मेट्रो स्टेशन से उतरकर इस तरह से अपने घर पहुंचेंगे यात्री

Sun, 04 Oct 2015 03:30 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
survey start for feeder services of metro

मेट्रो रेल रूट के स्टेशनों पर लोगों को स्टेशनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली फीडर सर्विसेज को लेकर सर्वे बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर तय होगा कि, एलएमआरसी किस स्टेशन से किस तरह की फीडर सर्विस शुरू करेगा। एलएमआरसी अपी फीडर सर्विस में बस से लेकर साइकिल तक को शामिल करेगा।

विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन से जब यात्री उतरेंगे तब उनको अपने गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए 100 करोड़ रुपये का टेंडर एलएमआरसी बहुत जल्द ही करेगा। मेट्रो रेल परियोजना के लिए फीडर सर्विसेज के लिए कंसलटेंट का चयन किया जाएगा। जिसको लेकर छह में से एक कंपनी को चुना जाएगा।
विज्ञापन


फीडर सर्विसेज के तहत लोगों को मेट्रो से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक परिवहन सेवाएं मिलेंगी। मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को उनके मूल गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए फीडर सर्विसेज का संचालन किया जाएगा। जिसमें बस, ऑटो रिक्शा और ट्राम सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के हर स्टेशन पर होगी फीडर सर्विस

survey start for feeder services of metro

मगर इनका संचालन किस तरह से किया जाये। इसके साथ ही पूरे कॉरिडोर में किस तरह से विकास किये जाएंगे, इसको लेकर कंसलटेंट का चुनाव किया जाएगा। जिसके प्री-बिड कांफ्रेंस एलएमआरसी में हो चुकी है।

मेट्रो के प्रत्येक स्टेशन के लिए अलग अलग फीडर सर्विस का इंतजाम एलएमआरसी करेगा जिसमें ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, बस और साइकिल भी शामिल होगी। कुछ एलएमआरसी अपने स्तर से संचालित करेगा।

जबकि, कुछ सर्विस सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ मिल कर काम करेगा। साइकिल स्टैंड भी बनाए जाएंगे। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि, प्रत्येक स्टेशन पर अलग अलग तरह की फीडर सर्विस की डिमांड होती है। जिसको लेकर कंसलटेंट कंपनी सर्वे कर के अपने सजेशन रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed