फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Survey on youth by khun khun ji girls PG college.

कोरोना काल में युवाओं में बढ़ा भय, तनाव और रिश्तों में संघर्ष, छींक आने से भी खौफ खाते हैं

Wed, 10 Jun 2020 06:48 PM IST
ishwar ashish रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Survey on youth by khun khun ji girls PG college.
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोविड-19 ने युवाओं में तनाव और अवसाद जबर्दस्त तरीके से बढ़ाया है। लॉकडाउन के दौरान चारदीवारी में कैद हो जाने से उनमें आर्थिक असुरक्षा और अनिश्चितिता खतरनाक स्तर तक बढ़ी है। यही नहीं, खुदकुशी जैसे ख्याल युवाओं के मन में घर करने लगे हैं।

विज्ञापन


समाजशास्त्रियों और मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि भय के चलते ही युवा दिन में कई-कई बार कोरोना से जुड़ी जानकारी गूगल या अन्य स्रोतों से पता करने की कोशिश करते हैं। 75 फीसदी युवा 10-10 घंटे सोशल साइट्स पर बिता रहे हैं। लॉकडाउन के चलते युवाओं में बढ़ते भय, तनाव और रिश्तों में संघर्ष का यह ट्रेंड एक रैपिड सर्वे में सामने आया है।
विज्ञापन


यह सर्वे जून के पहले हफ्ते में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध खुनखुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुप्रिया सिंह और फीरोज गांधी कॉलेज, रायबरेली के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिष सिंह द्वारा किया गया है। इसमें लखनऊ के अलावा, रायबरेली और बनारस के 519 युवाओं को शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम का दुष्प्रभाव: 30 फीसदी ने कार्य क्षेत्र से अलगाव की बात स्वीकारी

30 फीसदी युवाओं ने माना कि वर्क फ्रॉम होम के चलते वे अपने कार्य क्षेत्र से अलगाव महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार नौकरी में होते हुए भी उन्हें ऐसा महसूस होता है कि मानो उनकी प्रासंगिकता ही समाप्त हो गई हो।

भविष्य की चिंता भी
दोबारा नौकरी न मिलने का डर, संक्रमित होने की दहशत 40 फीसदी युवाओं ने माना कि ऑफिस, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों में संक्रमित होने का भय उन्हें तनावग्रस्त कर रहा है। साथ ही 60 प्रतिशत युवा दोबारा नौकरी न मिलने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, और सामाजिक समारोहों में शामिल न हो पाने की परेशान हैं।

सुखद संकेत : जागरूकता भी बढ़ी
84 फीसदी युवा बोले- करते रहेंगे गाइडलाइन का पालन
इतनी निराशा के बीच यह एक सकारात्मक संकेत है कि 84 फीसदी युवा मानते हैं कि वे भविष्य में भी सैनिटाइजर व मास्क का इस्तेमाल करते रहेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे। वे बाहर के खाने से परहेज करेंगे। कुछ वर्षों में वैश्वीकरण के चलते शहरों में विभिन्न रेस्टोरेंट और फूड कॉर्नर में काफी इजाफा हुआ है।

आखिर ये कैसी सोच... : छींक से भी खौफ खाने लगे हैं युवा

डॉ. सुप्रिया सिंह कहती हैं कि 40 फीसदी युवाओं ने माना कि उन्हें क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी करने, अस्पताल जाने या घर के किसी सदस्य के बाहर से आने के कारण दूसरे लोगों की उपेक्षा, बुरे बर्ताव और दूरी का सामना करना पड़ा है। जुखाम, खांसी या छींक आने पर वे कोशिश करते हैं कि अन्य लोगों को इसका पता न चल सके।

एक अलग तरह के भेदभाव की शुरुआत
डॉ. अमिष सिंह कहते हैं कि 23 फीसदी युवाओं का मानना है कि बाहर से आने वाले श्रमिक, छात्र और अन्य लोग इस बीमारी को फैलाने का प्रमुख कारण हैं। 50 फीसदी युवा मानते हैं कि उन्हें घरों में क्वारंटीन करने की अपेक्षा गांव या संभव हो तो गांव के बाहर के स्कूलों में रखा जाना चाहिए। 26 फीसदी ने कहा कि उन्हें जिले में प्रवेश ही नहीं देना चाहिए।

ये भी ट्रेंड विकसित हो रहा

- 60 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने संबंधी/दोस्तों और पड़ोसियों को घर आने से मना किया।

- 77 फीसदी ने कहा कि वे पड़ोसियों से जिन खाद्य पदार्थों एवं वस्तुओं का सहजता से आदान-प्रदान करते थे। अब उनसे बचते हैं। पड़ोसियों से मनमुटाव और दूरियां बढ़ गई हैं।

- 80 फीसदी ने कहा कि फलों व सब्जियों की खरीदारी वे गली-मोहल्लों के जानकार विक्रेता से ही करते हैं।

- 50 फीसदी युवाओं ने माना कि हर वक्त घर में रहने के कारण वे मन मुताबिक जीवन नहीं जी पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed