{"_id":"5f7398b28ebc3e9bb350af86","slug":"surgery-of-4-inch-kidney-stone-lko-city-news-lko5426997167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी कर निकाली चार इंच की पथरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी कर निकाली चार इंच की पथरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जरी कर निकाली चार इंच की पथरी
बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने चार इंच बड़ी गुर्दे की पथरी का सफल ऑपरेशन किया। दाहिने गुर्दे की पथरी का आकार बड़ा होने के कारण ऑपरेशन मुश्किल था, मगर डाक्टरों ने उसे शरीर के भीतर ही तोड़ा और छोटे-छोटे टुकड़ों को बाहर निकाल दिया।
राजाजीपुरम निवासी विष्णु तिवारी (50) को बुखार आ रहा था और पेशाब करने में काफी दर्द हो रहा था। कोरोना संक्रमण के कारण उनका इलाज मुश्किल हो रहा था। आखिरकार वह बलरामपुर अस्पताल आए जहां दाहिने गुर्दे में पथरी का पता चला। डॉ. एसके पांडेय ने जब अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि पथरी का साइज चार इंच का है। डॉक्टरों के सामने समस्या थी कि इनती बड़ी पथरी को किस प्रकार निकाला जाए। तय किया गया कि ऑपरेशन के दौरान पथरी को पहले तोड़ा जाए, उसके बाद बाहर किया जाए। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है।