अखिलेश यादव बोले: ईवीएम बदले जाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग पर ध्यान दे सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति से भी की यह अपील
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम बदले जानें संबंधी ऑडियो वायरल होने पर राष्ट्रपति व उच्चतम न्यायालय से संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा देने की भी अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर सोशल मीडिया पर ईवीएम बदले जाने संबंधी ऑडियो वायरल होने पर उच्चतम न्यायालय व राष्ट्रपति से मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को भी सुरक्षा देने की मांग की है।
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि ईवीएम बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, माननीय उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।
EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे।
विज्ञापन विज्ञापन
किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2022