फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   supreme court appoint lokayokta of up

सुप्रीम कोर्ट ने खुद नियुक्त किया यूपी का लोकायुक्त

Wed, 16 Dec 2015 03:23 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
supreme court appoint lokayokta of up

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त कर दिया है। इलाहाबाद हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज वीरेन्द्र सिंह को यूपी के लोकायुक्त का पद मिला है। ऐसा पहली बार हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी राज्य का लोकायुक्त नियुक्त किया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार दोपहर को ये फैसला सुनाया। यूपी में लोकायुक्त की नियुक्ति कई दिनों से लटकी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द से जल्द लोकायुक्त नियुक्त करने के लिए सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अनसुना कर दिया।  ये बेहद अफ़सोस जनक है। ऐसे में हम अनुच्छेद 142 के तहत लोकायुक्त की नियुक्ति का आदेश देते है।
विज्ञापन


राज्य सरकार इस आदेश को देखते हुए नियुक्ति आदेश जारी करेगी। 20 दिसंबर तक राज्य सरकार अनुपालन रिपोर्ट भी दाखिल करेगी। जस्टिस वीरेन्द्र सिंह इलाहाबाद हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज है। वीरेन्द्र सिंह यूपी में मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चली थी लोकायुक्त को लेकर बैठक

supreme court appoint lokayokta of up

लोकायुक्त के चयन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में चयन समिति की पांच घंटे तक बैठक चली थी। इस बैठक में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी।

इस वजह से बुधवार सुबह प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद लोकायुक्त के चयन को लेकर एकाएक गतिविधियां तेज हो गईं थी।

आनन-फानन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ को संदेश भेजकर चयन समिति की बैठक के लिए वक्त मुकर्रर करने का अनुरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार पर इस कदर दबाव बढ़ा कि मंगलवार सुबह नामों के पैनल के साथ प्रमुख सचिव न्याय व विधि परामर्शी को इलाहाबाद भेजा गया था। लेकिन इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed