फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Support to India alliance to defeat BJP

Lucknow News: भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन को समर्थन

Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Support to India alliance to defeat BJP
रायबरेली। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हराना है। स्वामी ने इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देने की बात कही। कहा कि पार्टी किसी दल में विलय के लिए नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


यह बातें उन्होंने बुधवार को शहर के एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने नौजवानों को बेरोजगार बनाने का काम किया है। जीएसटी और ईडी के माध्यम से छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन उनके रास्ते में कील कांटे बिछा दिए। उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया गया। भाजपा संविधान विरोधी पार्टी है। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों, अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण खत्म कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है और लाभ के संस्थान जैसे एलआईसी, एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेलवे स्टेशन इन सभी को निजी हाथों में दे रही है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। युवाओं को न तो रोजगार मिल पा रहा है और न ही किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

सपा में दोबारा जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने खुद पार्टी बनाई है तो अब पार्टी में जाने का सवाल नहीं होता है। रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि इंडिया गठबंधन का जो भी प्रत्याशी रहेगा, उसका समर्थन किया जाएगा। उसके लिए जनता के बीच जाकर वोट मांगा जाएगा। रायबरेली से जो भी प्रत्याशी आएगा, उसका नाम चौंकाने वाला होगा।
बेटी संघमित्रा मौर्य को बदायूं से बीजेपी का टिकट मिलने के सवाल पर स्वामी ने कहा कि भाजपा टिकट देगी तो अच्छा और न भी देगी तो अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed