फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   supply of non subcidy free sale cylinder on demand

एक फोन पर मिलेगा घर बैठे एलपीजी गैस सिलेंडर

Tue, 10 Dec 2013 02:18 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
supply of non subcidy free sale cylinder on demand

तेल कंपनियां अब फ्री-सेल घरेलू एलपीजी की सप्लाई को आसान बनाएंगी। इसके लिए जल्द ही व्यवसायिक व नॉन सब्सिडी श्रेणी के फ्री सेल सिलेंडरों की सप्लाई की ऑन डिमांड कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद इस श्रेणी के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने में दिक्कत नहीं होगी। फ्री सेल घरेलू अथवा व्यवसायिक सिलेंडर पाने के लिए बस गैस एजेंसी को फोन करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद चंद घंटे में उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचाना एजेंसी संचालकों के लिए अनिवार्य होगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी तीनों प्रमुख तेल कंपनियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल कंपनियों से जुड़े सूत्र बताते है कि इसी माह के अंत तक लागू होने वाली इस व्यवस्था के बाद दूसरे चरण में इसे सब्सिडी श्रेणी के सिलेंडरों के लिए लागू करने की तैयारी है।

वर्तमान व्यवस्था के तहत घरेलू श्रेणी में आने वाले सब्सिडी व नॉन सब्सिडी दोनों ही श्रेणी के सिलेंडरों में बुकिंग की व्यवस्था है जबकि व्यवसायिक श्रेणी के 19 किलो वाले सिलेंडरों में की सप्लाई ऑन डिमांड उपलब्धता के आधार पर की जाती है।

नई व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद फ्री सेल श्रेणी के पांच किलो, 14.2 किलो व 19 किलो वाले व्यवसायिक सिलेंडरों की सप्लाई में एजेंसी स्तर से होने वाली लेट-लतीफी से उपभोक्ताओं को पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।


एचपी कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत संबंधित एजेंसी को फोन पर डिमांड बताने के बाद दो से तीन घंटे में उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचाना अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed