फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   supplementary budget

अनुपूरक बजट पेश, और स्पीड पकड़ेगी मेट्रो

Mon, 09 Dec 2013 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
supplementary budget

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानमंडल में अपनी सरकार का वित्तीय वर्ष 2013-2014 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।

विज्ञापन


3619 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में अखिलेश के महत्वाकांक्षी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के लिए 450 करोड़, बिजली कम्पनियों के लिए 900 करोड़ और लखनऊ मेट्रो के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अनुपूरक बजट रखे जाने से पहले ही यह साफ था कि अखिलेश सरकार के एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता में शुमार लखनऊ मेट्रो व लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


अनुपूरक बजट के जरिये सिंचाई व पीडब्ल्यूडी के कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। लोकसभा चुनाव के लिए अब छह महीने से भी कम समय बचे हैं।

ऐसे में प्रदेश सरकार किसी उधेड़बुन में उलझने की जगह आने वाले दिनों में विकास के तौर पर पेश की जाने वाली अपनी अहम योजनाओं को रफ्तार देने के लिए जरूरी रकम का इंतजाम कर लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सरकार के यमुना एक्सप्रेस की जवाबी परियोजना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए मौजूदा सरकार को कोई निवेशक नहीं मिला। अब सरकार ने इस परियोजना को अपने दम पर आगे बढ़ाने के लिए मन बना लिया है।


इसीलिए एक्सप्रेस-वे के लिए करीब 450 करोड़ के बजट का इंतजाम किया है। इसी तरह लखनऊ मेट्रो को रफ्तार देने के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में जरूरी खर्च का बंदोबस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed