{"_id":"69e225d56d595ef832032144","slug":"supermarket-cashier-embezzled-7-lakh-over-course-of-year-in-lucknow-owner-has-filed-fir-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुपर मार्केट के कैशियर ने एक साल में सात लाख का किया गबन, संचालिका ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुपर मार्केट के कैशियर ने एक साल में सात लाख का किया गबन, संचालिका ने दर्ज कराई एफआईआर
Fri, 17 Apr 2026 05:51 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:51 PM IST
सार
राजधानी में सुपर मार्केट के कैशियर ने एक साल में सात लाख का गबन किया। पूछने पर गाली गलौज करके फरार हो गया। संचालिका ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में संस्कृति मार्ट सुपर मार्केट की संचालिका बिंदु देवी ने कैशियर पर सात लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। वह पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-18 की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बिंदु ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने कुशीनगर के जगदीशपुर निवासी आशीष कुमार को नौ हजार वेतन में कैशियर के पद पर रखा था। चार मार्च को जब उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट देखा तो दंग रह गईं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मार्केट से उन्हें पता चला कि तीन मार्च को उनकी 36 हजार 343 रुपये की सेल हुई थी। जबकि, आरोपी कैशियर ने सिर्फ 24 हजार की सेल दर्शाई। शक होने पर जब उन्होंने आठ अप्रैल 2025 से पांच मार्च 2026 तक का स्टेटमेंट देखा तो सामने आया कि आशीष ने एक साल में सेल के सात लाख रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पांच मार्च को जब उन्होंने आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगा। फिर धमकाते हुए वहां से भाग निकला। अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। कहीं कुछ पता न चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।