{"_id":"5f3a8384609d957759505acd","slug":"sunii-waqf-board-gets-ownership-for-the-land-of-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को जमीन पर कब्जा दिया गया, कल से मेड़बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को जमीन पर कब्जा दिया गया, कल से मेड़बंदी
Mon, 17 Aug 2020 06:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
जमीन का सीमांकन करने के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड को मालिकानी हक दे दिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए दी गई पांच एकड़ जमीन पर सुन्नी वक्फ बोर्ड का कब्जा हो गया है। अयोध्या के सोहावल तहसील के रौनाही धन्नीपुर स्थित जमीन पर सोमवार को जमीन का सीमांकन किया गया । जिसके बाद जमीन का कब्जा सुन्नी वक्फ बोर्ड को दे दिया गया। जमीन पर कल से मेड़बंदी होगी।
विज्ञापन
सोमवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से तहसील मुख्यालय पहुंचे आसिफ व फरहान सहित तीन सदस्यों ने दी गयी भूमि की अपने सामने स्थलीय निशान देही कर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर नायब रौनाही वीके बरनवाल ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराई और कब्जा दे दिया। हाइवे एनएच 27 से रौनाही गांव रोड पर आम की बाग से 3 मीटर बाद 103 मीटर लंबाई और कोल्ड स्टोर धन्नीपुर रोड पर 195 मीटर लंबाई के बीच चिन्हांकित की गई पांच एकड़ भूमि पर अभी धान की फसल खड़ी है जिसे सरकारी कृषि फार्म द्वारा लगाया गया है।
विज्ञापन
इस सम्बंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी सोहावल विजय मिश्र ने बताया बोर्ड के सदस्य आये थे। सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी गयी निर्विवादित भूमि का सीमांकन कर कब्जा दिला दिया गया है। बोर्ड और ट्रस्ट के लोग जब चाहेंगे मेड़बंधवा दी जाएगी।