फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunday is the coldest day.

यूपी में 7.3 पर पहुंचा पारा, संडे रहा सबसे ठंडा दिन

Mon, 14 Dec 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Dec 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sunday is the coldest day.

बर्फीली हवा के झोंको ने रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन बना दिया। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री से. तक लुढ़क कर 7.3 डिग्री से. पर जा पहुंचा। पिछले 48 घंटों की बात करें तो पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस का गोता लगा चुका है। वहीं दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन


ये सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 19.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सुबह से ही रुक -रुककर 3 से 14 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली बर्फीली पछुआ हवाओं ने दिन में भी ठिठुराया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से टकरा कर आ रही उत्तर-पछुआ हवा पारा गिरा रही है।

वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता 90 फीसदी से ऊपर  है, जिसके चलते दिन में गलन ठिठुरन बनी हुई है। पारा अभी और सरकेगा, गलन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरे के बाद धूप मिलेगी। कुछेक इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर और मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे

Sunday is the coldest day.

कानपुर शहर और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री से. रिकॉर्ड हुआ जो कि प्रदेश में सबसे ठंडे शहर रहे। इसके अलावा आगरा, बाराबंकी, नजीबाबाद, फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री से. दर्ज किया गया।

सुल्तानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, चुर्क, बांदा, अलीगढ़ में न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी और तराई के क्षेत्रों समेत प्रदेश के कुछेक स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।

लेह में तापमान माइनस 12.1 डिग्री

माइनस 12.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लेह में सीजन की सबसे सर्द रात बीती। वहीं गुलमर्ग का पारा माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed