फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunday closre ended to speed up the economy

य़ूपीः अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए खत्म की रविवार की बंदी, ईज ऑफ लिविंग का फरमान 

Wed, 09 Sep 2020 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sunday closre ended to speed up the economy
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार के रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने के फैसले को लेकर माना जा रहा है कि पुरानी व्यवस्था लागू करने का फैसला आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह पटरी पर लाकर अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए ऐसा किया गया है। सरकार को अंदेशा है कि पितृपक्ष और मलमास की वजह से सितंबर-अक्तूबर में बाजार में डिमांड और भी कमजोर पड़ सकती है। इससे पटरी पर आती आर्थिक गतिविधियों को एक बार फिर झटका लग सकता है। 

विज्ञापन


सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में पीछे न जाने देने और आगे बढ़ाने की रणनीति पर बढ़ने का संदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाए। ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए आर्थिक गतिविधियां संचालित कराई जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत अधिक से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण किया जाए। निवेशकों और उद्यमियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इनकी समस्याओं का समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाए। उद्यमों की सुगमतापूर्वक स्थापना से प्रदेश लाभान्वित होगा और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री खुद उद्योग बंधु की बैठक कर उद्यमियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईज ऑफ लिविंग के लिए काम का फरमान 
मुख्यमंत्री ने ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में प्रदेश के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इसी तरह ‘ईज आफ लिविंग’ की दिशा में भी कार्ययोजना बनाकर प्रयास किए जाएं। इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा।

जीरो बजट खेती का प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने जीरो बजट खेती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ के अंतर्गत गो आश्रय स्थल से गाय उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने दुग्ध समितियों को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे डेयरी सेक्टर का विस्तार होगा। 


स्मार्ट सिटी योजना का काम तेज करें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रदेश के 10 शहर तथा राज्य सरकार के स्तर से 7 शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। इसके तहत कराए जा रहे कार्यों की गति तेज की जाए और योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। नगर निकायों में अमृत योजना के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को पूर्णतया गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed