छुट्टियों में सीखना है उर्दू, तो यहां आएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में सोमवार को उर्दू की कार्यशाला शुरू हुई, जिसमें उर्दू लिखना, पढ़ना और उच्चारण करना सिखाया जाएगा।
उद्घाटन दूरदर्शन के पूर्व निदेशक विलायत जाफरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों में तलफ्फुज की कमी है।
उन्होंने रोष जताया कि इसी मुल्क में पैदा होने के बावजूद उर्दू के विकास के लिए हो रहे कार्य पर्याप्त नहीं।
पीसीएस अधिकारी मनीष शुक्ल ने कहा कि उर्दू पढ़ना व लिखना उतना मुश्किल नहीं, जितना लोग समझते हैं। प्रो. शारिब रुदौलवी ने छात्रों को शब्द जोड़ना सिखाया।