फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Summer vacations over; travelers grappling with the challenge of returning to Lucknow.

Lucknow News: गर्मी की छुट्टियां खत्म, लखनऊ लाैटने के संकट से जूझ रहे यात्री

Tue, 30 Jun 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Summer vacations over; travelers grappling with the challenge of returning to Lucknow.
ट्रेनों में भीड़।
लखनऊ। गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। पहली जुलाई से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। ऐसे में अभिभावकों के साथ छुट्टियां मनाने गए बच्चों के लखनऊ लौटने का समय हो गया है, लेकिन ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।
विज्ञापन

जम्मू से आने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में मंगलवार से बृहस्पतिवार तक स्लीपर में 91 और थर्ड एसी में 43 प्रतीक्षा सूची है। कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर में 72 और थर्ड एसी में 37, अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मंगलवार को 79 और थर्ड एसी में 62 वेटिंग है। मुंबई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर में अगले तीन दिनों तक 31 से 41 और थर्ड एसी में 17 से 30, कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर में बुधवार और बृहस्पतिवार को 20 और 17, जयपुर से आने वाली मरुधर एक्सप्रेस के स्लीपर में मंगलवार को 66 और शुक्रवार को 123 वेटिंग है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर कुछ राहत
दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के कुर्सीयान में मंगलवार को 269 और बृहस्पतिवार को 477 सीटें खाली हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस के कुर्सीयान में भी 564 और 995 सीटें रिक्त हैं। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस में दोनों दिन प्रतीक्षा सूची चल रही है। अमृतभारत एक्सप्रेस में 42 से 60 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल कोटे ने किया निराश
लखनऊ लौटने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे से भी निराशा हाथ लगी। सोमवार को जम्मू, मुंबई और दिल्ली से लखनऊ आने वालों ने तत्काल सीटों के लिए प्रयास किया। कोटा खुलते ही सभी सीटें तुरंत भर गईं। कुल 460 रिक्त सीटों में से यात्रियों को केवल 38 पुष्टि सीटें ही मिल पाईं।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed