{"_id":"35e790a8440b0571649a517891c0dc6d","slug":"summer-camp-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सोल्जर्स लाइफ’ के बारे में बच्चों ने जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सोल्जर्स लाइफ’ के बारे में बच्चों ने जाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jun 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में कार्यरत और रिटायर हो चुके सैनिकों के बच्चों के लिए 3 से 10 जून तक उत्तराखंड केलैंस डाउन में समर एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया।
विज्ञापन
यह आयोजन सेंट्रल कमांड लखनऊ द्वारा किया गया था, जिसमें करीब 250 बच्चे शामिल हुए। ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार बी पांडेय ने जानकारी दी कि ये बच्चे 7 राज्यों से थे।
विज्ञापन
वे कैंप में एक हफ्ते टेंट लगाकर रहे और इस दौरान ट्रैकिंग, शूटिंग, फोटोग्राफी, रॉक क्राफ्ट, बर्ड वॉचिंग तो की ही साथ में सर्वाइवल टेक्नीक्स और नेवीगेशन के बारे में जाना।
विज्ञापन
कैंप में सेंट्रल कमांड सीओएस वीएसएम ले. जन. जीएस शेरगिल इन बच्चों से मिले और उन्होंने प्रेरित किया। सूर्या कमांड के तहत यह कैंप ले. जन. राजन बख्शी के नेतृत्व में कराया गया।