{"_id":"61bf600aeb9db402895cb4dd","slug":"sultanpur-sister-in-law-s-lover-was-beaten-to-death-by-brothers-in-law-elder-brother-had-informed-about-reaching-the-young-man-s-house-on-phone-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : भाभी के प्रेमी को देवरों ने पीटकर मार डाला, बड़े भाई ने मुंबई से फोन पर युवक के घर पहुंचने की दी थी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : भाभी के प्रेमी को देवरों ने पीटकर मार डाला, बड़े भाई ने मुंबई से फोन पर युवक के घर पहुंचने की दी थी सूचना
Sun, 19 Dec 2021 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:08 PM IST
सार
गांव के बाहर कार खड़ी करके यूनुस पैदल ही रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी से मिलने पहुंच गया। भाभी को यूनुस के साथ देखकर देवर शिवकुमार और कृपाशंकर यादव का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
दोस्त की पत्नी से मिलने हिंदुआबाद गांव पहुंचे प्रेमी को भाभी के साथ देवरों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लाठी और डंडे से भाभी के प्रेमी की देवरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मृतक के घर वालों को इसकी सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद निवासी रमाशंकर यादव मुंबई में गाड़ी चलाता है। मुंबई में ही रमाशंकर की दोस्ती गाड़ी चलाने वाले यूनुस (38) निवासी मनगवां जिला अयोध्या से हो गई। इसके बाद जब भी दोनों अपने-अपने गांव आते तो एक दूसरे के घर जाते थे। मेलजोल में यूनुस का रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी से प्रेम संबंध बन गया। मुंबई से यूनुस अपने गांव मनगवां आया था, जबकि रमाशंकर वहीं पर था। यूनुस और राजकुमारी से फोन पर बात हुई तो वह शनिवार की रात में कार से हिंदुआबाद पहुंचा गया। गांव के बाहर कार खड़ी करके यूनुस पैदल ही रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी से मिलने पहुंच गया। भाभी को यूनुस के साथ देखकर देवर शिवकुमार और कृपाशंकर यादव का पारा चढ़ गया। दोनों ने मिलकर यूनुस को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से रात में ही यूनुस की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की भोर में थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। एसओ ने रमाशंकर के परिवारीजनों से पूछताछ की तो शिवकुमार और कृपाशंकर ने पिटाई की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया रामशंकर की पत्नी से यूनुस का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी मामले में राजकुमारी के देवरों ने उसकी हत्या कर दी। बताया कि मृतक की पत्नी वहीदुल निशा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अचानक मुंबई से गांव जाने पर रमाशंकर को हुआ संदेह
करौंदीकलां। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल शिवकुमार और कृपाशंकर ने बताया कि यूनुस के गांव आने की सूचना मुंबई से उसके भाई रमाशंकर ने फोन पर दी थी। रमाशंकर को अपनी पत्नी और यूनुस के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी हुई थी। शनिवार की रात शिवकुमार और कृपाशंकर घर से थोड़ी दूरी पर छिपकर यूनुस के आने का इंतजार कर रहे थे। यूनुस जैसे ही रमाशंकर के घर के अंदर पहुंचा तो दोनों भाई शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए और पिटाई शुरू कर दी। ज्यादा पिटाई से यूनुस की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जब्त किए फोन
करौंदीकलां। पुलिस की पूछताछ में रमाशंकर की भूमिका साजिशकर्ता के रूप में मिली है। एसओ ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर रमाशंकर, शिव कुमार, कृपाशंकर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजकुमारी और यूनुस के बीच फोन पर जो बातें हुई हैं इसके लिए राजकुमारी, यूनुस, शिव कुमार और कृपाशंकर का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। हत्या में राजकुमारी की भूमिका अभी नहीं पाई गई है।