Sultanpur: हाइवे पर मिला भाजपा सेक्टर प्रभारी के पुत्र का शव, पास पड़ा मिला असलहा, हत्या की आशंका
महेश तिवारी भाजपा के पुरखीपुर सेक्टर प्रभारी हैं। उनका पुत्र दिव्यांशु तिवारी उर्फ गोलू तिवारी शुक्रवार शाम को घर से मेला देखने के लिए निकला था। रात में वह घर वापस नहीं लौटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर सिद्धिगनेशपुर के पास शुक्रवार रात भाजपा के पुरखीपुर सेक्टर प्रभारी के पुत्र का शव पड़ा मिला। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव के पास एक असलहा भी पड़ा मिला है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी होेने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पिपरी सांईनाथपुर निवासी महेश तिवारी भाजपा के पुरखीपुर सेक्टर प्रभारी हैं। उनका पुत्र दिव्यांशु तिवारी उर्फ गोलू तिवारी (22) शुक्रवार शाम को घर से मेला देखने के लिए निकला था। रात में वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनाें ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर सिद्धिगनेशपुर गांव के पास रात करीब नौ बजे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। शव से कुछ दूरी पर एक तमंचा भी पड़ा मिला।
ये भी पढ़ें - छेड़छाड़ कर रहे ई रिक्शा चालक से भिड़ी छात्रा, होटल में भाग कर जान बचाई
ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: आंसर शीट को लेकर आया अपडेट, उत्तरों पर आपत्ति होने पर दर्ज कर सकते हैं शिकायत
शव मिलने की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। बाद में मृतक की पहचान पिपरी साईंनाथपुर निवासी दिव्यांशु तिवारी ऊर्फ गोलू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया मृत्यु सड़क दुर्घटना से हुई है। असलहा के बारे में पता लगाया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर
एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में कूरेभार कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सरोज व आरक्षी सुनील पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा काम में लापरवाही बरतने पर द्वरिकागंज के चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक अनूप सिंह व मुख्य आरक्षी संतोष यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.