{"_id":"66af9f07ab720ec5720821da","slug":"sultanpur-a-man-attacked-on-a-teenaged-boy-in-gosaiganj-sultanpur-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: थूकने के विवाद में नाराज हुए शख्स ने किशोर के गले पर चाकू मारा, लागों ने आरोपी को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: थूकने के विवाद में नाराज हुए शख्स ने किशोर के गले पर चाकू मारा, लागों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
Mon, 05 Aug 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:33 AM IST
सार
लोगों को आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पहले तो किशोर के ऊपर थूका फिर विरोध करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशोर के थूकने से एक शख्स इतना नाराज हुआ कि उसने उस किशोर के गले पर चाकू मार दिया। गंभीर स्थिति में किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र फतेहपुर संगत गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका 15 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार दोपहर बाद सामान लेने गोसाईगंज बाजार जा रहा था। वह अभी पठानीपुर खेल मैदान के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा में जा रहे थानाक्षेत्र जोली मीरगंज निवासी नसीब उल्ला पुत्र हफीज उल्ला शेख ने उसके बेटे के ऊपर थूक दिया। जिस पर अभिषेक ने कहा कि देखकर थूक नही सकते हो।
विज्ञापन
आरोप है इसी बात से नाराज होकर नसीब उल्ला ने जातिसूचक गाली देते हुए चाकू से गले पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आननफानन में उसे मेडिकल कालेज सुल्तानपुर ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पिटाई के बाद लोगों आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया आरोपित को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन