फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suicide by lady police

वीडियो कॉल पर बात करते समय महिला सिपाही ने तीन बार काटी हाथ की नस, फिर फांसी लगा दी जान

Mon, 16 May 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
suicide by lady police
लखनऊ। पीजीआई थाना में तैनात महिला सिपाही सरिता निषाद (26) रविवार दोपहर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी कलाई की नस तीन बार काट ली। फिर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दूसरे कमरे में रहने वाली अन्य महिला सिपाहियों ने उसे बुलाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरिता के मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा है। शुरूआती पड़ताल में मोबाइल पर अंतिम बार वीडियो कॉल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल सिंह के मुताबिक, मूलरूप से फतेहाबाद आगरा के कृष्णपुरा भरापुर निवासी सुरेंद्र चंद्र की बेटी सरिता महिला आरक्षी है। उसका चयन 2021 में हुआ था। अंडर ट्रेनिंग महिला सिपाही सरिता की 11 जनवरी 2022 से थाना पीजीआई पर तैनात हुई थी। तैनाती के बाद उसने कल्ली पश्चिम में अन्य महिला आरक्षियों के साथ मिलकर किराये पर कमरा लिया था। रविवार को उसके साथ रहने वाली महिला आरक्षी उसे ड्यूटी पर जाने के बारे में पूछने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटा रही थी। दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर सरिता का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

वीडियो कॉल के दौरान तीन बार काटी नस
सरिता की पीजीआई थाने में पहली पोस्टिंग थी। वह 10 दिन से छुट्टी पर घर गई थी। शनिवार शाम ही वह लौटी थी। सोमवार को उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। रविवार को उसने अपने कमरे के अंदर किसी से वीडियो कॉल करते हुए पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस को तीन बार काटा। उसके बाद अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed