{"_id":"572c3b164f1c1bdf725cd662","slug":"subrata-roy-sahara-ask-for-payroll-on-his-mother-s-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत रॉय सहारा को मिली चार हफ्ते की पेरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रत रॉय सहारा को मिली चार हफ्ते की पेरोल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 May 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
सुब्रत राय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा को सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते की पैरोल दी है। सहारा को अपनी मां छबि रॉय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिली है। सुब्रत को यह पैरोल मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दी है, जिसकी मांग सुब्रत की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने की थी। परोल के चार हफ्तों के दौरान सादी वर्दी में सिपाही उनकी निगरानी करेंगे।
सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा की मां छबि रॉय का देहांत लखनऊ में शुक्रवार को हो गया। सुब्रत रॉय दो साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं और मां के निधन पर उन्होंने लखनऊ आने के लिए सुप्रीम कोर्ट से तीन हफ्ते की पैरोल मांगी थी।
बता दें कि सुब्रत रॉय की मां की उम्र 95 साल थी और वह लंबे वक्त से बीमार थीं। शुक्रवार को रात 1:34 बजे उन्होंने लखनऊ में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
बता दें कि सुब्रत रॉय 4 मार्च 2014 से जेल में हैं। सहारा समूह पर निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न लौटाने का आरोप है।
छबि रॉय दो साल से बेटे से मिलने का इंतजार कर रही थीं। सुब्रत राय ने भी सुप्रीम कोर्ट को कई बार मां की खराब तबीयत का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई थी।
बीती एक मई को भी एक मई को सुब्रत रॉय ने गर्मी में तबीयत खराब होने की बात कहकर सुप्रीम कोर्ट से जल्दी फैसला सुनाने की गुहार लगाई थी।

समाजसेवा से जुड़ीं थीं छबि रॉय
छबि रॉय (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
सुब्रत रॉय की मां छबि रॉय का जन्म अररिया बिहार में हुआ था। उनकी शादी स्वर्गीय सुधीर चंद्र रॉय से हुई थी। छबि राय समजासेवा से जुड़ी रहीं और उन्होंने कई बेसहारा और गरीब लड़कियों की शादियां करवाई थीं।
सुब्रत रॉय की मां लंबे समय से बीमार थीं । सहारा ने लखनऊ के सहारा शहर गोमतीनगर में अपनी मां के लिए छोटा सा अस्पताल बनवा दिया था। इस अस्पताल में करीब दो साल से डॉक्टर उनकी देख-रेख कर रहे थे।
सहारा समूह पर निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न लौटाने का आरोप है। सुब्रत रॉय ने अक्टूबर 2014 में बुआ के निधन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 15 दिन की जमानत की मांग की थी।