चयन बोर्ड को मिली मंजूरी, मिलेंगी नौकरियां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रक्षकों की भर्ती अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने वन रक्षक नियमावली में संशोधन किया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वन रक्षक नियमावली-2015 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई।
वन रक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट कर दी गई है। पहले हाईस्कूल पास भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते थे।
लिखित परीक्षा के अलावा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी किया जाएगा। वन रक्षकों को पुलिस कांस्टेबल के समान ही वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
नियमावली स्वीकृत होने से जहां वन रक्षकों की कमी पूरी हो सकेगी, वहीं उनको मिलने वाली सुविधाएं भी बढ़ेंगी।