{"_id":"5d85f7ae8ebc3e014b5f9f1f","slug":"sub-inspector-takes-bribe-in-bahai-chauki-in-lalganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम का फरमान बेअसर, न थम रहा भ्रष्टाचार न रुक रही कच्ची शराब की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का फरमान बेअसर, न थम रहा भ्रष्टाचार न रुक रही कच्ची शराब की बिक्री
Sat, 21 Sep 2019 08:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज अलाउद्दीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम का फरमान भी जिले में बेअसर हो रहा है। न भ्रष्टाचार रुक रहा है और न ही कच्ची शराब की बिक्री। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो इसकी हकीकत बयां कर रहे हैं। एक वीडियो में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई चौकी में तैनात चौकी प्रभारी पीड़ित से घूस ले रहे हैं तो गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में खुलेआम किराना व सब्जी दुकान की तरह कच्ची शराब की बिक्री करने का खेल चल रहा है। जिनके कंधों पर इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह भी लापरवाह साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इन वीडियो वायरल से जाहिर है कि थानों और चौकियों पर भ्रष्टाचार की जड़ें आज भी गहरी हैं। इसकी रोकथाम को लेकर सख्त एक्शन लेने की जरूरत है। अब देखना ये है कि इन दो मामलों सिर्फ जांच होती है या फिर कार्रवाई को लेकर अफसर तेजी दिखाते हैं।
विज्ञापन
बहाई चौकी इंचार्ज फरियादी से बोले सुबह-सुबह बोहनी तो करा दो
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई चौकी इंचार्ज का शनिवार को घूस लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज यह कहते हुए फरियादी से घूस मांग रहे हैं कि सुबह-सुबह बोहनी तो करा दो। मामला पुलिस अफसरों तक पहुंच गया है। एसपी ने सीओ लालगंज को प्रकरण की जांच सौंपी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक चौकी इंचार्ज अलाउद्दीन के पास जमीनी विवाद से जुड़े मामले को लेकर एक पीड़ित पक्ष चौकी पहुंचा था। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित पक्ष से पहले पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उसके बाद यह कहते हुए घूस मांगा कि सुबह-सुबह बोहनी करा दे। इस पर पीड़ित पक्ष ने चौकी इंचार्ज को कुछ 100-100 की नोटें दी। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो से जाहिर है कि थानों व चौकियों पर किस तरह भ्रष्टाचार पनप रहा है।

सब्जी बाजार की तरह यहां लग रही कच्ची शराब की बाजार
रायबरेली जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से कच्ची शराब का धंधा फलफूल रहा है। हाल ये है कि सब्जी व किराना बाजार की तरह यहां पर कच्ची शराब बिक्री करने की बाजार लग रही है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ इसी तरह शराब की बिक्री की जा रही है। जानकारी आने पर एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ लालगंज को सौंपी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव का होना बताया जा रहा है। वीडियो में पुरुषों के अलावा महिलाएं काफी तादाद में कच्ची शराब की बिक्री करती दिख रही हैं। कच्ची शराब पालीथीन में भरकर पउवा के हिसाब से बेचा जाता है। इसी से मुनाफा होने के कारण कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है।
इस वीडियो से जाहिर है कि जिले में किस तरह कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है, लेकिन यह पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों को नहीं दिखता है। कार्रवाई के नाम पर महज गुडवर्क दिखाया जा रहा है। ऐसे में युवा वर्ग शराब की लत में आ रहा है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई चौकी इंचार्ज अलाउद्दीन के घूस लेने और गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बिक्री करने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मलिी है। दोनों वीडियो की जांच सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार कतई नहीं होने दिया जाएगा।
ममगाई, एसपी