{"_id":"68ac8162016174d53e09e2fa","slug":"sub-inspector-recruitment-bachelor-s-degree-will-have-to-be-presented-at-the-time-of-scrutiny-and-physical-ex-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती : स्क्रूटनी और शारीरिक परीक्षा के समय प्रस्तुत करनी होगी स्नातक की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती : स्क्रूटनी और शारीरिक परीक्षा के समय प्रस्तुत करनी होगी स्नातक की डिग्री
Mon, 25 Aug 2025 08:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:59 PM IST
सार
अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की स्क्रूटनी और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवीपीएसटी) के दौरान अपनी मूल स्नातक डिग्री प्रस्तुत करनी होगी। यदि स्नातक की उपाधि (डिग्री) नहीं है तो औपबंधिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और पीएसी एवं विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर के 4543 पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की स्क्रूटनी और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवीपीएसटी) के दौरान अपनी मूल स्नातक डिग्री प्रस्तुत करनी होगी। बता दें कि कई अभ्यर्थियों द्वारा इस बाबत उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
बोर्ड के अपर सचिव स्नातक की डिग्री के बारे में सूचना दी है आवेदन के दौरान स्नातक की अंकतालिक अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि स्नातक की उपाधि (डिग्री) नहीं है तो औपबंधिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि अपलोड करनी होगी। यदि प्रोविजनल स्नातक उपाधि भी उपलब्ध नहीं है तो अभ्यर्थी इसके स्थान पर अपनी अंक तालिकाएं अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकार, सीएम योगी ने की घोषणा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छांगुर की सहयोगी नीतू रोहरा की 13.02 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त, बलरामपुर की 13 संपत्तियां भी शामिल
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीवीपीएसटी के समय स्नातक की अंक तालिकाओं के साथ मूल स्नातक उपाधि प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।