फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sub inspector arressted by anti corruption team

दरोगा को रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा

Thu, 16 Jun 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
sub inspector arressted by anti corruption team
लखनऊ। चिनहट में तैनात दरोगा प्रदीप यादव को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। उनके पास से एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत के पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोप है कि मारपीट के मामले में धारा बढ़ाने के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन मुख्यालय में की। इसके बाद ट्रैपिंग टीम को लगाया गया।
विज्ञापन

एंटी करप्शन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार मिश्र को 7 जून को उसके भाई मोहित कुमार ने पीटा था। इस मामले में 8 जून को मनोज ने भाई के खिलाफ चिनहट थाने में मारपीट और धमकाने का केस दर्ज कराया था। मामले की विवेचना दरोगा प्रदीप कुमार यादव को दी गई थी। प्रदीप ने मामले में धारा बढ़ाने व कार्रवाई करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन की ट्रैपिंग टीम को पीड़ित मनोज के साथ लगाया गया। बातचीत कर मामला पांच हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित मनोज ने दरोगा से बातचीत की तो उन्होंने उसको रुपये लेकर थाना परिसर में बने सीसीटीएनएस रूम के अंदर बुलाया। एंटी करप्शन की ट्रैपिंग टीम दो सरकारी गवाह के साथ वहां सादे कपड़ों में पीड़ित के साथ पहुंची। पीड़ित मनोज ने जैसे ही दरोगा को पांच हजार रुपये पकड़ाए तो ट्रैपिंग टीम ने दरोगा प्रदीप यादव को रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी दरोगा प्रदीप यादव जून 2021से चिनहट थाने से तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed