फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stunt video viral on scorpio

स्कॉर्पियो पर सिंघम स्टाइल में स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
stunt video viral on scorpio
लखनऊ। सोशल मीडिया पर असलहे का प्रदर्शन करने वाले को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से असलहा बरामद कर लिया है। आरोपी युवक का सोशल मीडिया पर सोमवार को वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह असलहे को चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था। वहीं अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सफेद स्कार्पियो चालक सिंघम फिल्म के अंदाज में स्टंट करता हुआ दिखा। अब पुलिस इस वीडियो में दिख रहे चालक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर सफेद रंग की स्कार्पियो चालक का स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में चालक चलती गाड़ी में चालक ने अचानक गेट खोला और फिर चलती ही गाड़ी में बोनट पर आ गया। इस वीडियो को मड़ियांव इलाके का बताया गया है। वीडियो में स्कार्पियो गाड़ी का नंबर भी साफ नजर आ रहा है। वायरल विडियो के संबंध में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की गई है। इस संबंध में एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक वीडियो संज्ञान में आया है। गाड़ी का नंबर पता चल उसके मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल विडियो को संज्ञान में लेकर जांच की गई तो पता चला कि असलहा लिए दिख रहा युवक अमन विहार कॉलोनी निवासी रोहित अग्निहोत्री उर्फ गोलू पंडित है। मंगलवार की सुबह उसको असलहे के साथ रिंग रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गोलू पंडित ने पुलिस को बताया कि उसने असलहा अपने गांव बांगरमऊ उन्नाव के गढ़ी से छह हजार रुपये रुपये में में खरीदा था और नशे की हालत में उसने तमंचे के साथ विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल कर दिया था। रोहित अग्निहोत्री का कोई पुराना आपराधिक इतिहास अभी तक पता नहीं चला है। गोलू ने असलहा किससे खरीदा था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed