{"_id":"690fa1ace43c19a7270b7c16","slug":"study-the-voter-list-identify-fake-voters-and-complain-lucknow-news-c-13-knp1002-1462715-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटरों की पहचान कर शिकायत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटरों की पहचान कर शिकायत करें
विज्ञापन
लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर के कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का अध्ययन करें। अपने क्षेत्र के फर्जी वोटरों को पहचानें और उनकी शिकायत करें।
शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग्य नागरिक फॉर्म भरकर अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं। फर्जी और घुसपैठिए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा बड़े परिवार जैसी पार्टी है, लेकिन यह किसी की पारिवारिक पार्टी नहीं है। यहां मेहनत से आप आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वे जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पद पर रहे और आज रक्षा मंत्री हैं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, मान सिंह, विनायक पांडे, राकेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, हरशरण लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।