फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students went home due to postponed of exams from bbau hostels in lucknow

लखनऊः बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में हॉस्टल होने लगे खाली, स्टूडेंट्स गए घर

Sat, 21 Dec 2019 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Dec 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Students went home due to postponed of exams from bbau hostels in lucknow
बीबीएयू हॉस्टल से घर जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में परीक्षाएं स्थगित होने व छात्रों से घर जाने की अपील का मिला-जुला असर ही दिखा। जबकि उर्दू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विवि की बस से सुरक्षित चारबाग स्टेशन तक भेजवाया गया। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अपेक्षाकृत काफी शांति रही।
विज्ञापन


बीबीएयू प्रशासन की अपील के बाद अधिकतर छात्राएं हॉस्टल खाली कर अपने घर को रवाना हो गईं। जबकि पुरुष छात्रावास से लड़के कम गए। आस-पास के जिलों के छात्र तो अपने घर चले गए, लेकिन बाहर के विद्यार्थी अभी रेलवे आरक्षण न मिलने के कारण छात्रावास में ही रुके हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं परिसर के गेट नंबर तीन के बाहर एहतियातन पीएसी तैनात रही। परिसर के अंदर भी प्रॉक्टर व प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम लगातार निरीक्षण करती रही। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विवि में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर खुद की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की मांग पर की गई एक बस की व्यवस्था

कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा ने बताया कि रात में छात्रों की मांग पर एक बस की व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थी छात्रावास से चारबाग स्टेशन तक गए और वहां से अपने गंतव्य को रवाना हुए। इसी क्रम में सुबह बस से छात्राओं को चारबाग भेजवाया गया।

जहां से वे अपने घर को गईं। उन्होंने बताया कि बीटेक का एक पेपर ही बाकी था, जिसे स्थगित कर आगे जनवरी में आयोजित किया जाएगा। वहीं जाड़े की छुट्टियों के बाद 23 दिसंबर से विवि खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

जल्द ही बैठक आयोजित कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में परीक्षाएं व शिक्षण कार्य स्थगित होने से अपेक्षाकृत सन्नाटा रहा। हालांकि विद्यार्थी छात्रावास में रहकर परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed