फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students told in samvaad, smart phone reduces sleep time

विद्यार्थियों ने ईमानदारी से स्वीकारा, स्मार्ट फोन ने चलाई नींद पर कैंची

Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
students told in samvaad, smart phone reduces sleep time
लखनऊ। ‘सर, जब तक नींद नहीं आती, तब तक हम मोबाइल देखते हैं। नींद इसलिए नहीं आती क्योंकि हम लोग मोबाइल फोन पर रहते हैं।’ अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले हॉर्नर कॉलेज के सहयोग से मंगलवार को आयोजित सेहत पर संवाद कार्यक्रम में हॉर्नर कॉलेज के बच्चों ने बहुत ही ईमानदारी से इस सच को स्वीकार किया। आयोजन में अमाइकस एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सवाल-जवाब सत्र के साथ हेल्थ प्रमोशन : स्ट्रेटजीज फॉर एडोलसेंट्स विषय पर चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दीं। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. आदर्श त्रिपाठी व लोकबंधु चिकित्सालय में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीके समझाए। कार्यक्रम में हॉनर्र कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. माला मेहरा, इवेंट कोआर्डिनेटर हिना शुक्ला, शिक्षिका तलत राना व अमाइकस एकेडमी से अंकिता शर्मा, अंजना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

स्ट्रेस के फायदों को समझें, अपनों से करें संवाद
तनाव हमेशा नुकसानदायक नहीं होता है। इसे एक अवसर की तरह लेना चाहिए, फिर जीत आपकी है। स्क्रीन टाइम को कम करने की कोशिश करें। हर वक्त बैठे-बैठे आलसी मत बनें, एक्टिविटी बढ़ाइए। लगातार न पढ़ें, 35-40 मिनट की सिटिंग के बाद एक ब्रेक लें। मन में जो कुछ है, उस पर बड़ों से बात करें। -डॉ. आदर्श त्रिपाठी, केजीएमयू
विज्ञापन

दिमाग के लिए पेट का रखें ख्याल
बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो बाहर के खाने को लेकर क्रेजी होते हैं। बच्चे घर के बड़ों की इस आदत को नियंत्रित कर सकते हैं। एकदम से खाना न छोड़ें, लेकिन रोज-रोज खाने की आदत बदलें। पढ़ने वाले बच्चों, किशोरों और युवा ये बात गांठ बांध लें कि दिमाग तभी तंदरुस्त रहेगा, जब पेट का खयाल रखा जाएगा। यानी पौष्टिक खाएं। -डॉ. कंचन मिश्रा, लोक बंधु अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को आने वाले कल के लिए तैयार करना होगा
अब बच्चों के साथ सेहत पर संवाद जरूरी हो गया है। खासकर कोविड के बाद और आशंकाओं से घिरे आने वाले कल के लिए बच्चों को तैयार करना होगा। इसमें माता-पिता, शिक्षक, चिकित्सक और मनोचिकित्सक के साथ-साथ मीडिया की अहम भूमिका है। सही सूचना देकर मीडिया यह कर्तव्य निभा रहा है। -डॉ. माला मेहरा, प्रिंसिपल, हॉर्नर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed