फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students to take Make in India forward.

काशी में मोदी के 'मेक इन इंडिया' को लगे पंख

Mon, 29 Dec 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 29 Dec 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Students to take Make in India forward.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को केंद्रीय विद्यालय डीरेका के पुरातन छात्र आगे बढ़ाएंगे। पुरा छात्रों की पहल रंग लाई तो केवी के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


पुरा छात्र काशी में उद्योग-धंधे स्थापित कर उन्हें रोजगार मुहैया कराएंगे। दो दिवसीय पुरा छात्र समागम में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। देश-विदेश से आए पुरा छात्र रविवार को समागम संपन्न होने के बाद विदा हो गए।

विज्ञापन


डीरेका परिसर स्थित बारात घर में केवी डीरेका के दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन में जुटे पूर्व छात्र-छात्राओं ने ‘मेक इन इंडिया’ के जरिये विद्यालय के छात्रों की भावी पीढ़ी के सपनों को उड़ान देने का खाका खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्र सुजीत मुखर्जी ने बताया कि पढ़ाई के बाद यहां के विद्यार्थियों को नौकरी के लिए भटकना न पड़े, इसलिए काशी में उद्योग-धंधे लगाने की योजना बनाई गई है।

ये पहनाएंगे योजना को अमली जामा

Students to take Make in India forward.

साथ ही ऐसे छात्र-छात्राओं की भी मदद करने पर विचार किया जा रहा है, जो यहां के बाद विदेश में जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक हों।


इस योजना को अमली जाम पहनाने के लिए सुजीत के साथ ज्योति पॉल, धर्मेश श्रीवास्तव, अभय कांत निराला, पुनीत शर्मा को जिम्मा सौंपा गया है।

समागम के आखिरी दिन रविवार को पुरा छात्र गंगा घाटों का भ्रमण करने के बाद विदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed