{"_id":"6aa1ca96b60bfeea6903ad01","slug":"students-pledged-to-uphold-cleanliness-womens-safety-and-environmental-conservation-lucknow-news-c-13-lko1070-1912642-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Thu, 10 Sep 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
आरएएस अकादमी, कृष्णानगर और राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शपथ लेते विद्यार्थ
लखनऊ। अमर उजाला और प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को आरएएस अकादमी, कृष्णानगर और राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुए। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। विद्यार्थियों ने हाथों में शपथ पत्र लेकर स्वच्छता, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने की भी शपथ ली।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक बदलाव से जोड़ना है। स्कूलों के माध्यम से भावी पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के सहयोग से चल रहे इस अभियान से अब तक हजारों नागरिक जुड़ चुके हैं। अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।