फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students naturally respect teachers who conduct regular classes: Prof. Pandey

नियमित क्लास लेने वाले शिक्षकों का छात्र सहज सम्मान करते हैं : प्रो. पांडेय

Sun, 06 Sep 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students naturally respect teachers who conduct regular classes: Prof. Pandey
एकेटीयू में शिक्षकों का सम्मान समारोह।
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के पांच शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया। पिछले सत्र में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि यह दिन शिक्षकों के लिए आत्ममंथन का भी है। एक शिक्षक का सबसे बड़ा धर्म और दायित्व है पढ़ाना। जो शिक्षक नियमित रूप से अपनी कक्षाएं लेता है उसके प्रति छात्रों के मन में सहज सम्मान होता है। इसलिए अपने शिक्षण कार्य को हर हाल में करिये। मुख्य अतिथि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह रहे।
विज्ञापन


समारोह में विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों के गलगोटिया कॉलेज ग्रेटर नोएडा के प्रो. रिषव गर्ग, नोएड इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के असिस्टेंट प्रोफेसर अनंत प्रकाश अग्रवाल, आरईसी बांदा के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, आरईसी कन्नौज के असिस्टेंट प्रोफेसर सिम्पी सिंह जाडोन एवं आरईसी सोनभद्र के असिस्टेंट प्रोफेसर हरिश्चंद्र उपाध्याय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया। पिछले सत्र में सेवानिवृत्त इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रो. नीलम श्रीवास्तव व फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के प्रो. ईश्वरचंद्र विद्यासागर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, आईईटी निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, कैस के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल, एफओएपी की प्राचार्या प्रो. वंदना सहगल, यूपीआइडी नोएडा के निदेशक प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, एसोसीएट डीन इनोवेशन अनुज कुमार शर्मा, प्रो. अरुण कुमार तिवारी, कुलपति की पत्नी सरोज पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed