{"_id":"6a9c8186604c22ee440da45d","slug":"minister-danish-azad-ansari-offered-a-chadar-at-the-urs-of-dada-miyan-lucknow-news-c-13-lko1096-1906341-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दादा मियां के उर्स में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पेश की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दादा मियां के उर्स में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पेश की चादर
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह अलमारूफ दादा मियां के 119वें पांच दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन शनिवार शाम यूपी सरकार के अल्पसंख्यक, हज व वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दरगाह शरीफ पहुंचकर सरकार की ओर से चादर पेश की। कव्वालों ने फारसी कलाम पढ़ते हुए जुलूस के साथ शरीफ दरगाह तक चादर पहुंचाई। मंत्री ने फूल भी चढ़ाकर, दरगाह के सज्जादानशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह से मुलाकात कर उर्स की मुबारकबाद दी।
मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह शरीफ पर जायरीन के बड़ी संख्या में पहुंचने से पूरा परिसर नूरानी माहौल से सराबोर रहा। सुबह छह बजे कुरानख्वानी की महफिल आयोजित हुई। इसमें सदर बाजार के मदरसों के तालिबे इल्म ने शिरकत की। दारुल उलूम शाहे रजा के मुदर्रिस अनवर जहांगीरी ने इज्तेमाई दुआ कराई। इसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। रात नौ बजे हल्का-ए-जिक्र की महफिल आयोजित हुई। सज्जादानशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने बताया कि उर्स में आने वाले जायरीन के लिए दरगाह प्रशासन की ओर से ठहरने और लंगर की व्यवस्था की गई है।
आज होगा 12वां ऑल इंडिया सेमिनार
सज्जादानशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने बताया कि उर्स में रविवार सुबह 10:30 बजे 12वें ऑल इंडिया सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार से मशहूर खतीब आरिफ इकबाल मिस्बाही शामिल होंगे।
विज्ञापन
-