फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students made lashkar e taiba group on wats app.

वॉट्सएप पर छात्रों ने बनाया लश्कर-ए-तैयबा ग्रुप, गहन पड़ताल में जुटी साइबर सेल

Sun, 25 Feb 2018 01:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Feb 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
students made lashkar e taiba group on wats app.
प्रतीकात्मक तस्वीर

वॉट्सएप पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से ग्रुप बनाकर देशविरोधी गतिविधियां संचालित करने के शक में हजरतगंज स्थित साइबर सेल में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता बालू अड्डा निवासी मनोज गुप्ता का कहना है कि किसी ने उन्हें वॉट्सएप पर ग्रुप जॉइन करने का लिंक भेजा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने अपनी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी है। साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि ग्रुप के बारे में आला अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस और सेल की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज गुप्ता शुक्रवार को साइबर सेल आए और लश्कर-ए-तैयबा नाम से ग्रुप इनवाइट के बारे में जानकारी दी। उन्हें किसी सलमान खान नाम के व्यक्ति ने इनवाइट भेजा था। मैसेज देखकर मनोज ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उन्हें साइबर सेल से संपर्क करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर ने इनवाइट के साथ दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि नंबर राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडलगढ़ निवासी कक्षा नौ के छात्र का है। सलमान ने इंस्पेक्टर को बताया कि ग्रुप उसके साथ पढ़ने वाले साबिर नाम के छात्र ने बनाया है। इस ग्रुप में स्कूल के कई छात्र शामिल हैं। पुलिस अभी साबिर से संपर्क नहीं कर सकी है।


उधर, मनोज गुप्ता का कहना है कि ग्रुप में कश्मीर से संबंधित वीडियो तथा देशविरोधी व संवेदनशील पोस्ट व मैसेज का आदान-प्रदान किया जा रहा है। हालांकि, इंस्पेक्टर ने ग्रुप का लिंक खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। रविवार को मनोज गुप्ता ने साइबर सेल आकर प्रार्थनापत्र देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed