फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student worried about admission

लविवि : इंटर डिपार्टमेंटल विषय के लिए भटक रहे छात्र

Wed, 23 Nov 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
student worried about admission
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में को-कॅरिकुलर व वोकेशनल के बाद अब इंटर डिपार्टमेंटल विषय के लिए विद्यार्थियों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है। ताजा प्रकरण एमए उर्दू थर्ड सेमेस्टर के छात्रों का है। इनको कई विभागों के चक्कर काटने के बाद भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। विभागाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद कुछ को मिला तो कुछ अभी भी भटक रहे हैं।
विज्ञापन

एमए उर्दू थर्ड सेमेस्टर में 67 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों को एक विषय इंटर डिपार्टमेंटल के तहत चयनित करके, उसकी भी पढ़ाई करनी है। इसकी विभागीय औपचारिकता पूरी कर छात्रों की सूची संबंधित विभागों को भेज दी गई। लेकिन छात्र जब इसके लिए हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र आदि विभागों में गए तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि विभाग में सीटें फुल हो गई हैं। इस तरह छात्र एक के बाद एक विभाग जा रहे हैं लेकिन उन्हें यही कहकर वापस कर दिया जा रहा है। इसकी जानकारी छात्रों ने विभागाध्यक्ष डॉ. फाजिल हाशमी को दी तो वह खुद कुछ विभागों में गए और संबंधित हेड्स व डीन कला संकाय से वार्ता कर कुछ विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया। वहीं 12 से अधिक छात्रों को अब भी इंटर डिपार्टमेंटल विषय में प्रवेश नहीं मिल पाया है। इसकी जानकारी होने पर आइसा प्रतिनिधियों ने भी संबंधित छात्रों के साथ परीक्षा नियंत्रक, विभागाध्यक्ष व समन्वयकों से मिलकर उनकी समस्या को दूर कराने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों की जिन विषयों में रुचि नहीं है, उन्हें उसे लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्र खुद ही भ्रमित
इंटर डिपार्टमेंटल विषय से संबंधित काफी विद्यार्थियों की दिक्कत दूर करा दी गई है। जिनकी अभी बाकी है, उसे भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा। छात्र खुद इसे लेकर भ्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. फाजिल हाशमी, विभागाध्यक्ष, उर्दू
----------
बीवीए छात्रों की अटेंडेंस भी अटकी
लखनऊ। लविवि के आर्ट्स कॉलेज में बिना प्रवेश पत्र के बीवीए पेंटिंग के विद्यार्थियों को बैक पेपर दिलाने का मामला और उलझ गया है। पहले तो विवि प्रशासन इसे मानने को ही नहीं तैयार था। जब छात्रों ने इससे संबंधित प्रत्यावेदन कुलपति कार्यालय में दिए तो कॉलेज और परीक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू की। जानकारी के अनुसार, उक्त परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की अटेंडेंस भी कंडक्ट के पास नहीं मिल रही है। अब कॉलेज से दोबारा इन विद्यार्थियों की अटेंडेंस मंगवाकर उनका परिणाम जारी करने की कवायद की जा रही है। इस वजह से अब भी विद्यार्थियों का फाइनल ईयर का रिजल्ट फंसा हुआ है और उन्हें पीजी में प्रवेश का मौका नहीं मिल पा रहा है।

पीएचडी का सेकंड सीट अलॉटमेंट जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय में आधा दर्जन से अधिक पीएचडी विषयों का सेकंड सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि प्राचीन भारतीय इतिहास, बॉटनी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्स, इकनॉमिक्स, एजुकेशन, जियोलॉजी, हिंदी, लॉ, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान का सीट अलॉटमेंट वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके विद्यार्थी 23 नवंबर को दोपहर दो बजे के बाद अपनी फीस जमा कर दें। फीस 25 नवंबर तक जमा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed