फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student ritik sonwani made model device in lucknow

खेत में कोई जानवर या अंजान व्यक्ति घुसा तो घर में बज उठेगा अलार्म, जलेगी लाइट

Sat, 08 Dec 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Dec 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
student ritik sonwani made model device in lucknow
रीतिक सोनवानी - फोटो : amar ujala
किसान लहलहाती फसलें पैदा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। प्राकृतिक आपदा के अलावा उन्हें जंगली जानवरों से फसलों के बर्बाद होने का डर सताता रहता है। इस समस्या के निदान को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र रीतिक सोनवानी ने मॉडल यंत्र तैयार किया है।
विज्ञापन


इसकी तकनीक के माध्यम से यदि खेत में कोई जानवर या अंजान व्यक्ति प्रवेश करता है तो किसान के घर में अलार्म बज उठेगा। रीतिक ने बताया कि उसने ऐसा बाड़ा तैयार किया है जो विद्युत तरंगे और सेंसर पर काम करता है।
विज्ञापन


कोई भी जानवर इसमें प्रवेश करने का प्रयास करेगा तो सेंसर किसान के घर पर लगे अलार्म को मेसेज भेज देगा और वह बज उठेगा। यही नहीं खेत में स्वत: एलईडी लाइट भी जल उठेगी। रात के समय यह किसान के लिए काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीतिक ने बताया कि यह बाड़ा तैयार करने में मात्र दो से तीन हजार रुपये तक का खर्च आता है। रीतिक के इस मॉडल को राज्य विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed