फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student returning from college dies after being crushed by dumper

Lucknow News: कॉलेज से लौट रही छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत

Wed, 13 Dec 2023 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Student returning from college dies after being crushed by dumper
 आलिया बानो
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रिंग रोड पर कॉलेज से लौट रही नर्सिंग की छात्रा की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


आलमबाग के प्रेमनगर निवासी टेलर सरफराज अहमद के चार बेटे-बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी आलिया बानो (19) ठाकुरगंज स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में नर्सिंग (एनेस्थीसिया) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आलिया के मामा गुफरान के मुताबिक मंगलवार शाम भांजी कॉलेज से स्कूटी से लौट रही थी। रिंग रोड पर लालाबाग पेट्रोल पंप के पास वह डंपर की चपेट में आ गई। डंपर का पहिया सिर पर चढ़ने से आलिया की मौके पर ही मौत हो गई।

आलिया की मौत की खबर से पिता सरफराज व मां सलमा बदहवास हो गईं। भाई-बहन व अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मामा गुफरान के मुताबिक हादसे के वक्त आलिया हेलमेट पहने थी। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर भाग गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से डंपर के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed