{"_id":"5a74599b4f1c1ba2268b7ef1","slug":"student-organised-tiranga-rally-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में निकली तिरंगा यात्रा, चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में निकली तिरंगा यात्रा, चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Feb 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते छात्र संगठन के कार्यकर्ता।
केजीएमयू में शुक्रवार को एक छात्र संगठन ने तिरंगा यात्रा निकालकर चंदन को शहीद का दर्जा और उसके हत्यारे को फांसी की मांग की। कासगंज हिंसा की निंदा करते हुए छात्र संगठन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कासगंज में एक युवा की सिर्फ इसलिए हत्या कर देना क्योंकि वह तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार कर रहा था, घोर निंदनीय काम है। छात्र संगठन ने चंदन के परिवार को हर संभव आर्थिक मदद देने की भी मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद से कासगंज में दो पक्षों के बीच जमकर हिंसा शुरू हो गई थी। हालात को काबू करने में प्रशासन को करीब एक हफ्ते का वक्त लगा। राज्यपाल ने भी घटना को प्रदेश के लिए कलंक बताया था।
विज्ञापन