{"_id":"5c1228e6bdec22419f5c2da3","slug":"student-of-kgmu-filed-case-against-her-husband-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू छात्रा ने डॉक्टर पति पर दर्ज कराया केस, बोली- निजी बातों को महिला मित्रों से करता था साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू छात्रा ने डॉक्टर पति पर दर्ज कराया केस, बोली- निजी बातों को महिला मित्रों से करता था साझा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Dec 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू की छात्रा ने डॉक्टर पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने बताया कि दहेज में 50 लाख रुपये न देने पर मारपीट के आरोप की जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21 फरवरी 2017 को पीड़िता की लालकुआं निवासी युवक से शादी हुई थी। वह आंख के अस्पताल में डॉक्टर है। पीड़िता के अनुसार दहेज में 10 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य घरेलू सामान दिया था।
शादी के चार दिन बाद ही पति उसे सोनीपत लेकर चला गया। वहां उससे गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। वह आंखों का अस्पताल खोलने के लिए मायके से 50 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं।
विज्ञापन
इस बारे में पूछने पर उसने जमकर पिटाई की और मोबाइल तोड़ दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि पति उसकी निजी बातों को महिला मित्रों से साझा करता था।