फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student harrasment in primary school of fatehpur

'पहले लगाओ स्कूल में झाड़ू, तब मिलेगा दूध'

Thu, 30 Jul 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (बाराबंकी) Updated Thu, 30 Jul 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
student harrasment in primary school of fatehpur

यूपी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जरखा में दूध की लालसा में आए बच्चों से प्रधानाध्यापक ने कहा कि पहले झाड़ू लगाओ तभी दूध मिलेगा। जिस पर पहले एक निशक्त बच्चे ने बाद में दूसरे बच्चों ने पूरे विद्यालय को बारी-बारी साफ किया तब जाकर प्रधानाचार्य ने बच्चों को दूध दिया।

विज्ञापन


बच्चों से झाड़ू लगवाने की शिकायत एबीएसए से की गई है।
शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए प्रत्येक बुधवार को प्रति बच्चे को 200 एमएल दूध का वितरण करने का आदेश शासन द्वारा दिया गया है।

विकास खंड फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम जरखा प्राथमिक विद्यालय में सफाई कर्मी के न आने पर बच्चों से झाडू यह कहकर लगवाया गया कि जो बच्चा झाड़ू लगाएगा उसे ही दूध दिया जाएगा। दूध देने की शर्त पर पढ़ने आए बच्चों को अध्यापकों ने झाडू़ थमा दी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय जरखा में कुल 180 बच्चों का पंजीकरण है जिसमें से बुधवार को सौ बच्चे उपस्थित थे। सफाई कर्मी के न आने से इस प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप वर्मा ने बच्चों से कहा कि दूध उसी को मिलेगा जो स्कूल की सफाई करेगा। जिस बच्चे से झाड़ू लगाने की शुरुआत कराया गया वह निशक्त है। इसकी शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने एबीएसए से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तीसरे बुधवार को भी नहीं बंटा दूध

student harrasment in primary school of fatehpur

विकास खंड फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय दादरपुर में नहीं दिखाई दे रहा है। बुधवार को योजना के हकीकत की तहकीकात की गई तो पता चला कि विद्यालय में बच्चों की पंजीकृत संख्या 77 है जिसमें सिर्फ 24 बच्चे उपस्थित मिले।

इस विद्यालय की स्थित बद से बत्तर है यहॉ पर जब से विद्यालय प्रारंभ हुआ है तब से आज तक मध्यान भोजन नहीं बना तो बच्चों को दूध मिलना तो दूर की बात है।

विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक राम मनोहर ने बताया कि इसकी सूचना कई बार एबीएसए कार्यालय तथा ग्राम प्रधान को दी गई लेकिन यह समस्या उसकी जस की तस बनी है।

प्राथमिक विद्यालय सरसवॉ में 126 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमे 51 बच्चे बुधवरा को मौजूद रहे। इस विद्यालय में भी माह के तीसरे बुधवार को भी बच्चे को दूध का वितरण नहीं किया गया।

इस संबंध में प्रधानाध्यापिका फरहत जहां ने बताया ग्राम प्रधान से कई बार दूध की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया,लेकिन प्रधान की लापरवाही के चलते दूध का वितरण नहीं हो पा रहा है।

फतेहपुर के एबीएसए शिव सिंह कहते हैं कि जहां पर दूध का वितरण नहीं हुआ है उसकी जांच कराई जाएगी साथ ही जिस विद्यालय में बच्चों से साफ सफाई कराई जाती है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed