{"_id":"66b7c26151329ed2430a5da4","slug":"student-dies-of-electric-shock-in-coaching-center-raebareli-news-c-101-1-slko1031-118150-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोचिंग सेंटर में करंट से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोचिंग सेंटर में करंट से छात्र की मौत
Sun, 11 Aug 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित कोचिंग सेंटर पर छात्र का शव मिलने के बाद गमगीन मां व परिजन।
- फोटो : संवाद
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को कोचिंग सेंटर की छत पर करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। जिस समय घटना हुई, उस समय कोचिंग संचालक मौके पर नहीं था। साथी छात्रों ने किशोर को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने संचालक की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।
जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह गांव निवासी निशांत वाजपेयी (17) रामू वाजपेयी क्षेत्र के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में कक्षा 11 का छात्र था। जगतपुर कस्बे में रायबरेली रोड स्थित कोचिंग सेंटर में मैथ व फिजिक्स की पढ़ाई करता था। दोपहर बाद दो बजे निशांत कोचिंग पढ़ने गया था। जिस मकान में कोचिंग संचालित हो रही थी, उसकी छत के ऊपर से 11 हजार हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। बताते हैं कि निशांत कोचिंग की छत पर गया था, वहां पर पानी भरा था। अचानक बिजली की लाइन से करंट लगने पर निशांत जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर मृतक निशांत के अन्य साथी छत पर पहुंचे तो उसे मृत देख दंग रह गए। उसकी नाक से खून निकल रहा था। आशंका जताई जा रही कि करंट लगने पर छत की जमीन पर गिरने से उसकी नाक से खूून निकला। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। बेटे की मौत से मां सोनी व बहन नैंसी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
मां का आरोप कि कोचिंग संचालक की लापरवाही से उसके बेटे की जान गई है। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाए। उधर, कोचिंग संचालक कमलेश का कहना है कि वह कोचिंग में नहीं था, तभी यह घटना हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि करंट लगने से छात्र की जान गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
दिल्ली की घटना के बाद भी सतर्कता नहीं
दिल्ली में कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने से विद्यार्थियों की मौत की घटना के बाद भी जिले में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। चाहे फिर शहर हो या कस्बे। मनमाने तरीके से कोचिंग संचालित की जा रही हैं। अभिभावकों से पैसा तो वसूला जाता है, लेकिन वहां पर छात्रों को सुविधाएं नहीं मिलती। इसी लापरवाही के चलते जगतपुर में करंट लगने से छात्र की जान चली गई। सवाल उठ रहे हैं कि मकान बनवानेे से पहले लाइन शिफ्ट क्यों नहीं कराई गई। संचालक को पता था कि दोपहर बाद बच्चे कोचिंग पहुंच जाते हैं तो वहां पर कोई क्यों नहीं था।
मकान मालिक को दिया जाएगा नोटिस
विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक को मकान बनवाने से पहले लाइन शिफ्ट करानी चाहिए थी। फिलहाल नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा कि मकान बनवाने से पहले लाइन शिफ्ट क्यों नहीं कराई।
कोचिंग सेंटर की छत पर बिजली की लाइन से करंट लगने से छात्र की मौत की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
- अरुण कुमार नौहवार, सीओ डलमऊ