{"_id":"5d5a93d18ebc3e89ee73bfa0","slug":"student-died-by-goons-attack-sp-politicians-reached-victims-house-ask-govt-to-help-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोहदों की बाइक की टक्कर से हुई छात्रा की मौत का मामला : सपा नेता पहुंचे घर, सरकार से की मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों की बाइक की टक्कर से हुई छात्रा की मौत का मामला : सपा नेता पहुंचे घर, सरकार से की मदद की गुहार
Mon, 19 Aug 2019 06:00 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 19 Aug 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों की बाइक की टक्कर की शिकार 'बिटिया' के घर सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इसौली विधायक मोहम्मद अबरार अहमद ने बालिका के परिवारीजनों को पांच हजार की मुआवजा दिया। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने सरकार से आरोपियों को कड़ी सजा, दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी व परिवारीजनों को 25 लाख मुआवजे की मांग की।
सोमवार को दोपहर करीब सवा बजे सपा विधायक अबरार अहमद, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, जिला महासचिव मोहम्मद अहमद, विधानसभा अध्यक्ष सत्यपाल यादव, परमात्मा यादव के साथ मृत बालिका के घर पहुंचे। बालिका के दादा ने सपा नेताओं से आपबीती सुनाई। कहा कि आरोपी अब भी धमकी दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से बालिका के बाबा की बात कराई।
प्रदेश अध्यक्ष ने परिवारीजनों का साथ देने का भरोसा दिलाया। बाद में जिलाध्यक्ष ने अफसरों से बात करके पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी बात कही।

जांच में जुटे एएसपी, किया निरीक्षण
छेड़खानी के विरोध पर बालिका को बाइक से टक्कर मारने के मामले में जिला पुलिस भी हरकत में आई हैं। सोमवार को एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ विजयमल सिंह यादव भी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर बाइक की हेडलाइट का टूटा पुर्जा मिला तो उसे कब्जे में लेने का आदेश दिया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद अफसरों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पूछताछ की।