फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student beaten

Lucknow News: छात्र को दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 15 Dec 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student beaten
रायबरेली। एक छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग छात्र की जमकर धुनाई कर रहे हैं। यह वीडियो मिल एरिया थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर एक छात्र ने अपने परिचित को बुला लिया और दूसरे छात्र की पिटाई कराई। इस घटना के दौरान पास में मौजूद अन्य छात्रों ने किसी तरह मारपीट शांत कराई।
विज्ञापन

पीड़ित गोपाल इंटर कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है। वीडियो में छात्र की पिटाई करने के आरोपियों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed