फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student beaten for arriving late to school; name struck off the rolls

Lucknow News: देर से स्कूल पहुंचे छात्र की पिटाई, नाम काटा

Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Student beaten for arriving late to school; name struck off the rolls
विज्ञापन


लखनऊ। मेहंदीगंज स्थित श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र ने प्रधानाचार्य पर मारपीट करने और स्कूल में प्रवेश नहीं देने का आरोप लगाया है। छात्र शिवा प्रजापति ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराने और दोबारा विद्यालय में प्रवेश दिलाने की मांग की है।


शिकायत के अनुसार बीते नौ अक्तूबर को वह 10 मिनट देर से विद्यालय पहुंचा था। आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्य ने उसे कक्षा
के अंदर प्रवेश नहीं दिया। घर जाने की बात कहने पर भी उसे रोका गया। छात्र का आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे टीसी थमा दी गई। छात्र का कहना है कि उसके पिता के अनुरोध पर टीसी वापस ले ली गई, लेकिन उसे पढ़ाई जारी रखने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। छात्र ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह कक्षा 12 का विद्यार्थी है और फरवरी में उसकी बोर्ड परीक्षा है। उसने जिला विद्यालय निरीक्षक से मामले की जांच कराने और विद्यालय में पुन: प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


Iमामले की शिकायत आई है जांच करके कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विद्यार्थी का नाम बीच सत्र में नहीं काटा जा सकता है। I

देवेंद्र पांडेय- जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article