{"_id":"69d81ad09d42474159099671","slug":"struggled-in-the-jam-traffic-police-missing-lucknow-news-c-13-lko1096-1684641-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाम में जूझे, ट्रैफिक पुलिस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाम में जूझे, ट्रैफिक पुलिस नदारद
विज्ञापन
जाम से जूझतें वाहन।
लखनऊ। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस विभाग ने राजधानी के 12 मार्गों को चिह्नित किया है। इसके लिए सिटी रिड्यूसिंग ट्रैफिक स्कीम भी लागू की गई है। बावजूद इसके जाम से निजात नहीं मिल रही है। हजरतगंज में पार्क रोड, मड़ियांव थाने के पास और पॉलीटेक्निक चौराहे पर बृहस्पतिवार को वाहन रेंगते नजर आए। खास बात है कि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस नहीं नजर आई।
मड़ियांव थाने के ठीक सामने सड़क पर पैदल चलने की भी जगह नहीं बची थी। आधे घंटे तक यूं ही हालात बने रहे।
स्कूल छूटा, फंस गई एंबुलेंस
पार्क रोड स्थित चर्च के सामने दोपहर करीब दो बजे स्कूल छूटते ही जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई। मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस लगातार सायरन बजाती रही, पर रास्ता नहीं मिला। करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस निकल सकी। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास दोपहर 12 बजे रोडवेज की बस खराब हो गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने धक्का देकर बस को किनारे लगवाया। लामार्ट्स स्कूल की छुट्टी पर भी बाहर वाहनों की कतारें लग गईं।
कोट्स
पुलिस ने काफी हद तक जाम की समस्या पर काबू पा लिया। जाम लगने के कारणों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
- राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक