फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strong winds light rain brought relief Lucknow benefited paddy caused damage green vegetables

UP Weather : यूपी में तेज हवाओं और हल्की बारिश ने दी राहत, धान को फायदा पर हरी सब्जियों को नुकसान

Thu, 05 Jun 2025 04:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

लखनऊ में बुधवार को तेज हवाओं और हल्की फुहारों से मौसम खुशनुमा रहा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान के लिए यह बारिश फायदेमंद है पर सब्जियों और आम की फसल को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Strong winds light rain brought relief Lucknow benefited paddy caused damage green vegetables
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही से माैसम सुहाना रहा। दोपहर में लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी-बारिश देखने को मिली। शहरी इलाकों में तेज हवा के साथ कहीं फुहारें पड़ीं तो कहीं हल्की बारिश हुई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली हवाओं ने गर्मी और उमस को उड़ा दिया। शाम तक लखनऊ में 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी लखनऊ में बादलों की मौजूदगी देखने को मिली, लेकिन बारिश की उम्मीद कम रही । बृहस्पतिवार से शुष्क और गर्म पछुआ के जोर से तापमान में बढ़ोतरी आएगी। बुधवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 37.5 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री गिरावट के साथ 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में आज से खत्म हो जाएगा बारिश का दौर, कल से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी; छह डिग्री तक चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल को फायदा, सब्जियों को नुकसान

बारिश के बारे में कृषि विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि इस वक्त हो रही बारिश से धान की फसल को फायदा है। किसान अपने खेत तैयार कर रहे हैं। धान की नर्सरी भी तैयार हो रही है। मोटे अनाजों की बोआई के लिए भी बारिश अच्छी साबित होगी। मक्का, सामा, कोदा और काकून आदि की बोआई के लिए एकदम सही समय है, क्योंकि इसके लिए नमी की जरूरत होती है।


ये भी पढ़े- UP: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का किया शुभारंभ

फल और सब्जियों में कीड़े लगने की आशंका

कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बारिश से आम की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। जहां आम की मिठास कम होने की आशंका है, वहीं फल में कीड़े लगने की आशंका बन जाती है। हरी सब्जियों के लिए भी यह बारिश ठीक नहीं है। लौकी, करेला, भिंडी, तोरई जैसी सब्जियां खराब हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed