{"_id":"6841292d189797563f0818c5","slug":"up-the-rainy-season-will-end-in-the-state-from-today-severe-heat-alert-issued-from-tomorrow-temperature-wil-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में आज से खत्म हो जाएगा बारिश का दौर, कल से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी; छह डिग्री तक चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में आज से खत्म हो जाएगा बारिश का दौर, कल से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी; छह डिग्री तक चढ़ेगा पारा
Thu, 05 Jun 2025 10:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:50 AM IST
सार
Weather of UP: यूपी में बीते एक सप्ताह से मौसम सुहावना था। पांच जून से एक बार फिर से मौसम फिर से करवट लेने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
यूपी में कल से बदलेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बूंदाबांदी का दौर अब थमने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को तराई इलाके में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार से कुछ दिनों के लिए मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान गर्म पछुआ के जोर से तापमान बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। सहारनपुर, संभल, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बरेली, रामपुर आदि जिलों में मध्यम बारिश हुई। इपूरे दिन बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा रहा। बांदा में सर्वाधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान बाराबंकी में रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में बूंदाबांदी थमते ही गर्मी का बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले पांच दिन तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। जून में गर्मी तेवर तल्ख रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों तक तराई इलाके समेत कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन पांच जून से यह दौर थम जाएगा। पछुआ हवा चलने से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
नौतपा के आखिरी तीन दिन तक गर्मी
नौतपा आठ जून तक चलेंगे। नौपता के पहले शुरूआती दिन ठंडे रहे। आमतौर पर नौतपा भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अब आखिरी के तीन दिनों में भारी गर्मी पड़ सकती है।