{"_id":"684120b01db018bf1108246e","slug":"cm-yogi-adityanath-planted-a-tree-in-his-residence-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, \"एक पेड़ मां के नाम\" अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का किया शुभारंभ
Thu, 05 Jun 2025 10:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:22 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने अवसर पर पवित्र विल्व वृक्ष का पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था...आज ये पावन तिथि महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा। इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 'एक पेड़ मां के नाम' ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को इसका एक बेहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा...35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा..।"
विज्ञापन
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था...आज ये पावन तिथि महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के… pic.twitter.com/nAC3HF6oVl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025
विज्ञापन