फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strong steps towards Mission Shakti campaign in UP 25 one stop centers to open in April

UP News: यूपी में मिशन शक्ति अभियान की दिशा में मजबूत कदम, अप्रैल में शुरू होंगे 25 वन स्टॉप सेंटर

Sat, 21 Mar 2026 07:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 07:06 PM IST
सार

यूपी में मिशन शक्ति अभियान की दिशा में मजबूत कदम उठने जा रहा है। अप्रैल में 25 वन स्टॉप सेंटर शुरू होंगे। लखनऊ समेत चार जिलों में दो-दो सेंटर होंगे। प्रदेशभर में इनकी संख्या बढ़कर कुल 121 हो जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Strong steps towards Mission Shakti campaign in UP 25 one stop centers to open in April
वन स्टॉप सेंटर। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए अप्रैल महीने में 25 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में वन स्टॉप सेंटर की संख्या 96 से बढ़कर 121 हो जाएगी। लखनऊ, जौनपुर, सोनभद्र और नोएडा में सबसे ज्यादा 2-2 नए सेंटर खोले जा रहे हैं। इससे इन जिलों में महिला सुरक्षा तंत्र को अतिरिक्त बल मिलेगा।

विज्ञापन


इन वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें अल्प प्रवास की सुविधा, चिकित्सकीय सहायता, परामर्श सेवाएं, विधिक सहायता और पुलिस सहयोग शामिल है। 

विज्ञापन

 वन स्टॉप सेंटरों न्याय की दिशा में मदद मिल रही है

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बड़ी जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए संकटग्रस्त महिलाओं को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराने का यह प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। इससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत और न्याय की दिशा में मदद मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ, जौनपुर, सोनभद्र और गौतमबुद्ध नगर में दो-दो नए केंद्रों के अलावा अयोध्या, मिर्जापुर, महाराजगंज, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़, आजमगढ़, उन्नाव, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी, चंदौली और हरदोई जैसे जिलों में एक-एक नया वन स्टॉप सेंटर खोला जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वन स्टॉप सेंटर पर आकस्मिक सेवा के लिए एक-एक वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। ताकि, आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

2.39 लाख मामलों में सहायता

सरकार की यह पहल महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम के रूप में देखी जा रही है। योजना की शुरुआत से अब तक वन स्टॉप सेंटरों पर कुल 2.39 लाख मामलों में सहायता प्रदान की जा चुकी है, जो इसकी उपयोगिता और प्रभावशीलता को दर्शाता है। 96 से बढ़कर 121 वन स्टॉप सेंटर का यह विस्तार प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed